वर्षा सिंचाई प्रणाली क्या है
आज तक आपने कई आधुनिक सिंचाई प्रणालियों जैसे ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली और अन्य सिंचाई प्रणालियों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज मैं आपको एक आधुनिक सिंचाई प्रणाली के बारे में बताने जा रहा हूं। “रेन इरिगेशन सिस्टम”(Rain pipe) यह हमारे किसान भाइयों के बीच में बारिश सिंचाई प्रणाली के नाम से भी जानी जाती है |यह आधुनिक भारत की आधुनिक सिंचाई प्रणाली है जो अपनी अनेक खूबियों के कारण किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है| इस सिंचाई प्रणाली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में एक समान पानी का वितरण होता है ताकि पूरी फसल को बराबर पानी मिल सके ताकि वे बेहतर तरीके से विकसित हो सके किसान पानी के साथ-साथ उर्वरको उर्जा और यहां तक की फसल सुरक्षा उत्पादों बचत करते हुए अधिक उपज पैदा कर सके |
यह कैसे काम करता है?
पानी और पोषक तत्व पूरे क्षेत्र में “ रेन पाइप”(Rain pipe) नामक पाइपों से वितरित किए जाते हैं | रेन पाइप में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके लेजर सिस्टम द्वारा जिगजैग छेद किए जाते हैं जिससे कि पाइप के दोनों तरफ 10 से 15 फीट तक पानी का समान वितरण हो सके|
किसान रेन पाइप क्यों पसंद करते हैं?
वजह साफ है वर्षा सिंचाई प्रणाली (Rain pipe)ना केवल अन्य सिंचाई विधियों की तुलना में अधिक R.O.I प्रदान करती है बल्कि यह किसानों को उच्चतम गुणवत्ता वाली पैदावार के लिए अपने खेतों को संचालित करने का एक कुशल और सरल तरीका भी देती है वर्षा सिंचाई प्रणाली बहुत किफायती है और इस प्रणाली को स्थापित करने में कोई बड़ी लागत नहीं आती है |
और भी कुछ प्रमुख कारण
- रखरखाव और मरम्मत में आसानी
- पानी की बचत: कोई वाष्पीकरण नहीं, कोई अपशिष्ट नहीं
- ऊर्जा की बचत: वर्षा सिंचाई प्रणाली कम दबाव पर काम करती है
- उर्वरक और फसल सुरक्षा का कुशल उपयोग
- इसे स्थापित करना और बनाए रखना आसान है।
- किट को स्थापित करने के लिए किसी पेशेवर की आवश्यकता नहीं है।
पौधे वर्षा सिंचाई प्रणाली को क्यों पसंद करते हैं?
जिस प्रकार लोगों को संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पौधों को भी संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, कोई भी व्यक्ति एक दिन में एक महीने का भोजन नहीं खाना चाहता। और यही नियम फसलों पर भी लागू होता है यही कारण है कि रेन इरीगेशन सिस्टम (Rain pipe) पानी और पोषक तत्वों को बार-बार और छोटी-छोटी खुराको में फसलों को प्रदान करती हैं जिससे उच्चतम उपज संभव हो सके |
विश्व को वर्षा सिंचाई प्रणाली की आवश्यकता क्यों है
जैसा कि हम जानते हैं कि किसी भी देश में पानी की सबसे अधिक खपत कृषि क्षेत्र में होती है। अगर हम इस खपत को 50 से 60 फीसदी तक कम कर सके तो न केवल पानी की बचत होगी बल्कि भविष्य में सूखे जैसे संकट से भी बचा जा सकता है | यही वह जगह है जहां वर्षा सिंचाई प्रणाली फिट बैठती है | सिंचाई प्रणाली का प्रयोग करके हम कम पानी में ही संपूर्ण फसलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पानी प्रदान कर सकते हैं |